Lauki Ka Halwa Recipe। लौकी का हलवा बनाने की रेसिपी

लौकी का हलवा बनाने की विधि 

(5 लोगों के लिए)



नमस्कार दोस्तों 🙏 

कैसे हैं ? दोस्तों, आज हम बनाने जा रहे हैं एक ऐसी मिठाई जो भारतीय घरों में त्योहारों, खास मौकों और मेहमानों के स्वागत के लिए हमेशा से खास जगह रखती है – लौकी का हलवा। यह मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, पाचन शक्ति बेहतर होती है और इसका स्वाद ऐसा होता है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई चाव से खा लेता है।


सामग्री 5 लोगों के लिए 

(Bottle Gourd Halva Ingredients)

  • लौकी (Bottle Gourd) – 1 किलो (छिली और कद्दूकस की हुई)
  • दूध – 1 लीटर फुल क्रीम
  • चीनी – 1 कप (200 ग्राम, स्वाद अनुसार)
  • देसी घी – 5 बड़े चम्मच
  • काजू – 10-12 टुकड़े
  • बादाम – 10-12 टुकड़े
  • पिस्ता – 8-10 (बारीक कटा हुआ)
  • किशमिश – 2 बड़े चम्मच
  • हरी इलायची – 5-6 (पीसी हुई)
  • केसर – 6-7 धागे (इच्छानुसार)



बनाने का समय

  • तैयारी का समय (Preparation Time): 15 मिनट
  • पकाने का समय (Cooking Time): 40 मिनट
  • कुल समय (Total Time): 55 मिनट

बनाने की विधि 

स्टेप 1: लौकी की तैयारी

सबसे पहले हम लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लेंगे। फिर इसे लंबा काटकर बीज निकाल देंगे। और फिर हम इसे कद्दूकस करेंगे।
👉 अब हमारे पास हलवे के लिए मुलायम कद्दूकस की हुई लौकी तैयार है।

स्टेप 2: दूध में पकाना

अब हम एक गहरे और मोटे तले वाले बर्तन को गैस पर रखेंगे फिर  उसमें हम दूध डालेंगे और उसमें उबाल आने देंगे।
👉 अब हम इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालेंगे और धीमी आंच पर हम इसको ढक कर 15 मिनट तक पकाएंगे, जब तक लौकी दूध में अच्छे से नरम न हो जाए।



स्टेप 3: हलवे का गाढ़ापन

अब हम धीरे-धीरे इसे चलाते रहेंगे ताकि नीचे से हलवा जले नहीं। और जब दूध आधा रह जाए और लौकी जब उसमें अच्छे से मिल जाए तो समझो हमारा हलवे का बेस तैयार है।

स्टेप 4: चीनी और घी डालना

👉 अब हम इसमें चीनी डालेंगे और अच्छी तरह चलाएँगे।
👉 फिर हम इसमें 2 चम्मच घी डालेंगे और इसको ढक कर 5 मिनट तक पकाएंगे
👉 इससे हलवे का रंग और स्वाद दोनों ही निखर जाएंगे।

स्टेप 5: मेवा और इलायची

👉 इसके बाद अब हम इसमें काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता डालेंगे।
👉 फिर हम इसमें इलायची पाउडर डालेंगे और इसको ढक कर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएंगे

स्टेप 6: अंतिम टच

👉 अब हम इसमें 2 चम्मच घी और डाल देंगे और हल्के-हल्के से चलाकर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएँगे इससे हमारे हलवे में ग्लो आयेगा और हलवा देखने में बढ़िया और खुशबूदार बनेगा।
👉 फिर हम ऊपर से केसर के धागे डालेंगे और गैस बंद कर देंगे।




स्वाद लाजवाब !!

यह हलवा मीठा, क्रीमी और हल्का-सा मेवों (नट्स) के वाला स्वाद देता है। इसमें दूध की मलाई और घी की खुशबू इसे और भी खास और रसीली बना देती है।


विशेषताएं (Specialty)

  • इस हलवे को गर्म और ठंडा दोनों तरह से परोसा जा सकता है।
  • त्योहारों, पूजा-पाठ और खास मौकों के लिए यह एक उत्तम मिठाई है।
  • इसमें डाले गए घी और दूध के कारण इसमें अच्छी पौष्टिकता होती है।

सावधानी (Precautions)

  • लौकी हमेशा ताज़ी , नर्म और हल्के हरे रंग की ही लें। कड़वी लौकी से हलवा का टैस्ट खराब हो सकता है।
  • दूध और लौकी पकाते समय बीच-बीच में चलाते रहें, वरना नीचे तली में जल सकता है।
  • गाढ़ा होने के बाद ही इसमें चीनी डाले और फिर चीनी डालने के बाद हलवे को अच्छे से पकाना जरूरी है ताकि हलवा पानी छोड़कर पतला न होजाए इस फिर से गाढ़ा ही करना है।

इतिहास 

लौकी का हलवा भारत की प्राचीन रसोई का हिस्सा रहा है। पुराने समय में जब फलों और मिठाइयों की इतनी विविधता नहीं थी, तब लौकी से कई प्रकार की मिठाइयाँ बनाई जाती थीं। यह हलवा खासकर उत्तर भारत में लोकप्रिय रहा है।




स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits)

  • लौकी हमारे शरीर को ठंडक देती है।
  • इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है।
  • यह हल्का और पचने में आसान है।
  • इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स से हमारे शरीर को प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं।
  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद पौष्टिक मिठाई है।

👉 तो दोस्तों, ये थी हमारी रेस्टोरेंट स्टाइल लौकी का हलवा की रेसिपी। अगर आप इसे एक बार बना लेंगे, तो हर त्योहार और खास मौके पर ये मिठाई आपके किचन में जरूर शामिल होगी।

      तो दोस्तों कमेंट कर के जरूर बताएं आपको ये रेसीपी कैसी लगी, और आप ने इसमें और क्या नया आजमाया, धन्यवाद।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Afgani Soya Chanp Recipe | अफगानी सोया चांप की सीक्रेट रेसिपी

Rotala Recipe in Hindi । रोटला बनाने की विधि हिंदी में

Chhole Recipe Dhaba Style | छोला बनाने की रेसिपी

Shreekhand Recipe in Hindi | श्रीखंड बनाने की विधि

Shahi Paneer Recipe | शाही पनीर की रेसिपी

Sambhar Recipe secret | स्वादिष्ट सांभर की रेसिपी

Mashroom Butter Masala Recipe in Hindi। मशरूम बटर मसाला रेसिपी

Matar Paneer Recipe | मटर पनीर की रेसिपी

Rava Dosa Recipe | रवा डोसा की आसान रेसिपी

Idali Recipe | इडली बनाने की रेसिपी

Categories

ज़्यादा दिखाएं